जालंधर में रेलगाड़ी के नीचे आने से महिला की मौत, कानों पर लगा रखे थे हेडफोन
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते डीएवी कालेज के पास स्थित रेलवे लाइनों को क्रास करते हुए एक युवती की मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने कानों पर हेडफोन लगा रखे थे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 डीएवी कालेज के पास स्थित रेलवे लाइनों को क्रास करते हुए एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ड्राईवर ने महिला को लाइनें क्रास करते देख हार्न भी बजाए परन्तु महिला ने कानों पर हेडफोन लगा रखे थे, जिस कारण उसे ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक महिला के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला की उम्र करीब 40-45 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच कर महिला की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं।








Leave a Reply