
राजा वड़िंग ने संभाला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार, सिद्धू ने बनाई स्टेज से दूरी
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पीपीसीसी प्रधान बनाया है। जिसके चलते राजा वड़िंग ने आज से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। इसके अलावा उनके साथ वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष का चार्ज संभाला है। राजा वडिंग की ताजपोशी दौरान समागम में नवजोत सिह सिद्धू भी शामिल हुए। मंच पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने हाजिरी भरी लेकिन सिद्धू ने मंच से दूरी बनाई रखी। लेकिन दूसरी तरफ पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के अलावा प्रताप बाजवा समेत सभी सीनियर नेता इस मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके कांग्रेस के नए वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस हालत में है, हमें काफी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस का वर्कर मायूस है। ऐसी कांग्रेस बनाएंगे, जिसमें व्यक्तिगत ब्रांडिंग नहीं होगी। सिर्फ कांग्रेस का झंडा होगा। इसमें लीडरशिप वर्कर के पास पहुंचेगी। प्रधान होने का यह मतलब नहीं कि मनमर्जी से काम करे। साथियों के साथ बातचीत और टीम वर्क बेहद जरूरी है। वड़िंग ने कहा कि हम आखिरी दम तक पार्टी के लिए लड़ेंगे।








Leave a Reply