कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

You are currently viewing कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

Punjab Police reached Kumar Vishwas’s house: Opposition parties made this tweet

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर आज पंजाब पुलिस पहुंची है, इस बात की कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट के जरिए दी। इस मामले को लेकर सियासी दलों ने आम आदमी पार्टी को धेरना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।

जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *