लूट की बड़ी वारदात; जालंधर के इस पॉश एरिया में घटी लूट की वारदात,कार में बैठी महिला को भी साथ ले भागे लुटेरे…

 

लूट की बड़ी वारदात; जालंधर के इस पॉश एरिया में घटी लूट की वारदात,कार में बैठी महिला को भी साथ ले भागे लुटेरे…

 

Mbd web news: जालंधर के सबसे पॉश एरिया माडल टाउन के नजदीक जोहल मार्किट के इलाक़े में सांझा चुल्हा के पास से क्रेटा कार लूटकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि गाड़ी में बैठी कार चालक की पत्नी को भी लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में दूर जाकर महिला को कार से धक्का देकर बाहर फैंक दिया गया। इसी बीच लुटेरों ने महिला से सामान व नगदी को लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक गाड़ी चालू कर बाहर खड़ा था, जिसका फायदा उठाते हुए लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से एरिया में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *