अमृतसर में आप पार्टी के रोड शो के दौरान CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई
अमृतसर रोड शो में भगवंत मान को बनाया निशाना!:भीड़ में से फेंकी कोई वस्तु आंख पर आकर लगी, कुछ देर गाड़ी में बैठ गये
पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान को अमृतसर रोड शो के दौरान निशाना बनाया। गाड़ी की सनरूफ से निकल कर प्रचार करते समय उन पर भीड़ में से किसी ने कोई वस्तु फेंकी। यह वस्तु उनकी आंख पर आकर लगी।
मान इसके बाद कुछ देर गाड़ी में बैठ गए। पहले संभावना जताई गई कि उन्हें किसी ने पत्थर मारा है। कुछ देर बार वह फिर सनरूफ पर खड़े हुए और उन्होंने कहा कि फूल था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी आंख पर क्या लगा।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया है। इस पथराव में भगवंत मान के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनकी मरहमपट्टी की जा रही है।
काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए।








Leave a Reply