
कैप्टन ने पटियाला से किया नामांकन, कहा- विकास के लिए किया भाजपा से गठबंधन
पटियालाः लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। बता दें कि कैप्टन की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन बेहद लाजमी है।
उन्होंने कहा कि जहां मौजूदा केंद्र सरकार का अभी 2 साल का कार्यकाल बाकी है, वहीं केंद्र में अगले 5 साल के लिए भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस तरह इन 7 सालों में पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस का गठबंधन जरूरी है।
इस मौके उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है, तो वे लड़ते रहें। किसी को घबराहट होती है तभी वो और किसी सीट से लड़ता है। पंजाब को सुरक्षित सरकार की जरुरत है। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू की पॉज़िशन कमज़ोर हो गई है जो पहले थी वो नहीं रही है। मंत्री बनना और मुख्यमंत्री बनना दोनों अलग है…एक मंत्रालय चलाना अलग है और सरकार चलाना अलग, चन्नी की एक लीमिट है और वो उस लीमिट तक पहुंच चुका है, वे उससे ज़्यादा नहीं जा सकता।








Leave a Reply