जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

Jagbir Brar and Sarbjit Singh Makkar filed nomination papers from Jalandhal Cantt.

जालंधऱ कैंट से जगबीर बराड़ व सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने भरा नामांकन पत्र

 

जालंधरः विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को भी कई प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसी बीच जालंधर कैंट से जालंधर कैंट से शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ व भारतीय जनता पार्टी व पंजाब लोक कांग्रेस तथा डेमोक्रेटिक अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किए।

जानकारी अनुसार सोमवार को कैंट हल्का से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरबजीत सिंह मक्कड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कैंट हलके की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती है। कांग्रेसी ने कैंट हलके में विकास के दावे तो किए लेकिन हकीकत के नाम पर वहां पर कुछ भी नहीं हुआ। मक्कड़ ने कहा कि वह चुनाव जीतकर पार्टी की झोली में यह सीट डालेंगे तथा जनता की तमाम समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

 

गौरतलब है कि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे तथा पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए हल्का कैंट से उन्हें टिकट दी है। हालांकि हल्का कैंट से भाजपा नेता अमित तनेजा तथा अमरजीत सिंह अमरी की नजरें भी टिकी हुई थी। इसके लिए भी उन्होंने आवेदन किया हुआ था। लेकिन पार्टी ने इस हलके से सरबजीत मक्कड़ को मजबूत प्रत्याशी मानते हुए टिकट उन्हें दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *