बटाला में मामूली विवाद के बाद तेजधार हथियारों से पाठी का कत्ल, श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर हुआ था विवाद
बटालाः बटाला के अंतर्गत आते गांव दबावाली दो पाठी सिंहों की तरफ से किसी के घर चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब में ड्यूटी को लेकर हुई तकरार इस कदर बढ़ गई एक पाठी ने दूसेर पाठी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपी पाठी के खिलाफ हत्या का मामला द्र्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव दबावाल निवासी अवतार सिंह के घर पर लड़ीवार श्री अखंड पाठ साहिब चल रहा। शनिवार तड़क सार तीन बजे कश्मीर सिंह की श्री अखंड पाठ साहिब पढ़ने की ड्यूटी थी। लेकिन लखबीर जो कि खुद पाठी सिंह है, तीन बजे खुद पाठ करना चाहता था। पाठ की ड्यूटी को लेकर पाठी कश्मीर सिंह के साथ कहासुनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर आई।
इस दौरान हुए झगड़े में लखबीर सिंह उर्फ बंटी ने पाठी सिंह कश्मीर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना घनिए के बांगर पुलिस के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर पाठी हरभजन सिंह के बयान पर लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कश्मीर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।








Leave a Reply