गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

6 dead due to gas leak in Gujarat’s Surat; More than 20 people serious, team of fire department reached the spot

गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

 

सूरत: गुजरात के अंतर्गत आते सूरत में वीरवार सुबह एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने के कारणदम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 के करीब लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में केमिकल टैंकर में रिसाव होने से बड़ा हादसा घटित हो गया।

जानकारी के मुताबिक जहरीले रसायन के संपर्क में आने के चलते 25 लोगों को निकाला गया। जिनका सूरत न्यू सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया था। खबर के मुताबिक जीआईडीसी में राजकमल चिकड़ी प्लॉट नंबर 362 के बाहर 10 मीटर की दूरी पर खड़े केमिकल टैंकर से कुछ ही दूरी पर मजदूर सो रहे थे, जो इस जहरीले रसायन से प्रभावित हुए हैं। खबर है कि यह हादसा उस दौरान हुआ, जब टैंकर से केमिकल फेंका जा रहा था।फिलहाल, 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

जानकारी अनुसार हादसा सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि सचिन जीआईडीसी सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना वीरवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा- “सूरत में गैस रिसाव के कारण दुर्भाग्य से कई लोग मारे गए हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह सहन करने की शक्ति मिले। मैं इस घटना में बीमार पड़ने वालों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *