Tragic road accident in Jalandhar, massive collision between bus and scooter, 2 dead
Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death
इस संबंधी जानकारी देते नछतर सिंह निवासी गांव शमशाबाद ने सदर पुलिस को दिए बयानों में बताया कि संतोख सिंह और सुखदेव सिंह अपनी स्कूटरी पर सवार होकर दवा लेने के लिए जालंधर जा रहे थे। इस दौरान जब वे नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुद्धा से थोड़ा आगे मुख्य सड़क पर बने कट के पास पहुंचे तो नकोदर की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ASI कुलविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply