Tag: Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर

  • Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

    You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

    Tragic road accident in Jalandhar, massive collision between bus and scooter, 2 dead

    Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

     

    • नकोदर: नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुद्धा के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां पंजाब रोडवेज बस और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में स्कूटरी सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संतोख सिंह और सुखदेव सिंह निवासी वासियान गांव शमशाबाद, नूरमहल के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते नछतर सिंह निवासी गांव शमशाबाद ने सदर पुलिस को दिए बयानों में बताया कि संतोख सिंह और सुखदेव सिंह अपनी स्कूटरी पर सवार होकर दवा लेने के लिए जालंधर जा रहे थे। इस दौरान जब वे नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुद्धा से थोड़ा आगे मुख्य सड़क पर बने कट के पास पहुंचे तो नकोदर की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ASI कुलविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।