Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहकम अराइयां से सरपंच पद की उम्मीदवार के लि अपना नामकांन पत्र दाखिल करने आई मोहकम अराइयां निवासी कुलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह चुनाव के लिए फार्म भरने जलालाबाद स्थित कार्यालय में गई थी। जहां उक्त आरोपियों ने पीड़ित महिला के हाथ से फाइलें छीनकर फाड़ दी और इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी की और उसे बेइज्जत किया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमजीत पुत्र हंसराज, जोतप्रीत पत्नी प्रेमजीत, शिलोबाई पत्नी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलालाबाद के नामांकन केंद्र के बाहर हुई गुंडागर्दी के चलते पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग आपस में लड़ रहे थे। उनके पास धारदार हथियार, तलवारें, लाठी-डंडे थे। उन्होंने एक-दूसरे को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply