IAS officer Ankurjit Singh will take command of Jalandhar Municipal Corporation
Jalandhar नगर निगम की कमान संभालेंगे IAS अधिकारी अंकुरजीत सिंह
मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया था। इस फेरबदल दौरान अंकुरजीत को आप सरकार ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अंकुरजीत हरियाणा के यमुनानगर से हैं मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाले अंकुरजीत सिंह देख नहीं सकते।
बताया जा रहा है कि अंकुरजीत सिंह शुरू से ही नेत्रहीन नहीं थे, जब वह स्कूल में थे तो उन्हें धीरे-धीरे दिखाई देना बंद हो गया था। उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब उन्हें क्लास में बैठकर ब्लैकबोर्ड कम नजर आया। जिसके बाद उन्हें एक दम से दिखना बंद हो गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान द्वारा दी गई परिस्थिति से लड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि वह आईएएस अधिकारी बने और अपने परिवार वह जिले का नाम रोशन किया।








Leave a Reply