चंडीगढ़; घर पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिस्टल और गोला-बारूद सहित आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़; घर पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिस्टल और गोला-बारूद सहित आरोपी गिरफ्तार

 

 
 0 

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित घर पर हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी रोहन मसीह वासी गांव पासिया, अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

इसकी जानकारी DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि आरोपी अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की हिरासत में है। पूछताछ में आरोपी रोहन ने ग्रेनेड हमले की बात कबूली है। वहीं, लुधियाना के खन्ना से भी कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *