Crime News: बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर को बनाया निशाना, 2 लाख रूपए की नकदी सहित गहने ले हुए फरार

You are currently viewing Crime News: बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर को बनाया निशाना, 2 लाख रूपए की नकदी सहित गहने ले हुए फरार

Crime News: Fearless robbers targeted a house in broad daylight, escaped with cash and jewelery worth Rs 2 lakh

Crime News: बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर को बनाया निशाना, 2 लाख रूपए की नकदी सहित गहने ले हुए फरार

 

  • जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाजपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते अली मोहल्ले से सामने आया है यहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर पर धावा बोलते हुए वहां से 2 लाख रूपए से अदिक की नकदी सहित गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए घर की मालकिन ने बताया कि वह अपने पति को लेकर सिविल अस्पताल गई हुई थी और उनका बेटा कॉस्मेटिक की दुकान पर काम के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर जब वह अपने पति को दिखाकर अस्पताल से घर आई तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर बच्चों की गोलक सहित अलमारी में पड़ी 2 लाख से ज्यादा की नगदी और 4 तोले सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *