जानें किस जगह चलती मालगाड़ी से गिर गये कंटेनर, रेलवे ट्रैक टूटने से 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट-देखें लिस्ट

जानें किस जगह चलती मालगाड़ी से गिर गये कंटेनर, रेलवे ट्रैक टूटने से 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट-देखें लिस्ट

 

करनाल : हरियाणा के करनाल में आज सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 8 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। इस रूट पर रोजाना 60 से 70 रेल गाड़ियां गुजरती हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर कंटेनर गिरने से ट्रैक को काफी नुक्सान पहुंचा है और इसी वजह से कुछ गाड़ियों के रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Containers fell from moving goods train in Karnal : हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। सूचना यह भी है कि मालगाड़ी के पिछले पहिये डिरेल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक्सल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। झटके लगने के बाद मालगाड़ी से कंटेनर नीचे जा गिरे। मालगाड़ी से कंटेनर गिरने की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए अधिकारी निरीक्षण यान वाली ट्रेन से पहुंचे हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस और अंबाला-पानीपत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *