जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को लोकसभा चुनाव में विजेता प्रमाणपत्र देते हुए डीईओ डॉ. हिमांशु अग्रवाल

जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को लोकसभा चुनाव में विजेता प्रमाणपत्र देते हुए डीईओ डॉ. हिमांशु अग्रवाल

 

 

जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। लोकसभा क्षेत्र जालंधर में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल कर बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को हराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर सुशील कुमार रिंकू रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी चौथे और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार पांचवें स्थान पर रहे। चन्नी ने 175993 वोटों से जीत हासिल की है.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कालेज, सरकारी पटवार स्कूल, भूमि रिकॉर्ड निदेशक कार्यालय और सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल हॉस्टल में मतगणना केंद्र बनाए गए थे, जहां वोटों की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *