दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगा जालंधर पी.ए.पी. फ्लाई ओवर वाला रास्ता,ट्रैफिक किया डायवर्ट

दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगा जालंधर पी.ए.पी. फ्लाई ओवर वाला रास्ता,ट्रैफिक किया डायवर्ट

 

MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) आज पी.ए.पी. के अंदर होने जा रही पी.एम. मोदी की रैली के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पुरी कर ली हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से पी.ए.पी. चौक पर पूर्ण तरीके से हर प्रकार का ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा। सिटी से होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पुलिस प्रशासन के रैली के समय डायवर्ट कर दिया है।

24 मई को जैसे जैसे पी.ए.पी. कैंपस आने वाले लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होती जाएगी वैसे वैसे रूटीन वाला ट्रैफिक डायवर्ट होता जाएगा। अनुमान है कि दोपहर 2 बजे से पी.ए.पी. चौक से होते हुए अन्य शहरों की तरफ जाने वाला सारा ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। सिटी से अमृतसर जाने वाले लोगों को या तो विधिपुर फाटक और मकसूदां बाईपास वाला पुराना रूट अपनाना होगा या फिर किशनपुरा चौक से होते हुए लम्मा पिंड चौक से भी अमृतसर हाईवे पर जाया जा सकता है। इसी तरह लुधियाना जाने वाले लोगों को 66 फुटी रोड या फिर कैंट के अंदर से मैक्डॉनल्ड की तरफ से फगवाड़ा हाईवे पकड़ना पड़ेगा और एंट्री भी इसी रूट से की जा सकती है। चंडीगढ़ जाने के लिए सुभानपुर से काला सिघिंया, नकोदर और फिर फगवाड़ा से चंडीगढ़ रोड पर जाया जा सकता है। इन्हीं प्वाइंट्स से जालंधर में एंट्री भी ली जा सकती है।

दूसरी तरफ पुलिस ने पी.ए.पी. में आने वाले लोगों के लिए साइन बोर्ड लगा दिए हैं ताकि उन्हें पार्किंग से लेकर पी.ए.पी. ग्राऊंड तक पहुंचने के लिए कोई परेशानी न हो। इसके अलावा जिन जिन प्वाइंट्स से डायवर्ट दिए जाना हैं वहां पर वीरवार को ही पुलिस ने बैरीकेड्स रखवा दिए थे ताकि किसी भी समय डायवर्शन दी जा सके। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक अमनदीप कौर ने लोगों से अपील करते हैं कि 24 मई को डायवर्ट रूट का ही इस्तेमाल करें ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *