आज जालंधर में नरेंद्र मोदी की रैली कर भाजपा के उम्मीदवारों के मांगेंगे जनता से वोट,PM मोदी की सुरक्षा के लिए एजैंसियां Alert पर , जानें कैसे है प्रबंध

pm modi in punjab

आज जालंधर में नरेंद्र मोदी की रैली कर भाजपा के उम्मीदवारों के मांगेंगे जनता से वोट,PM मोदी की सुरक्षा के लिए एजैंसियां Alert पर , जानें कैसे है प्रबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज 24 मई शाम 4 बजे पी.ए.पी. ग्राऊंड में होने वाली फतेह रैली भाजपा उमीदवार सुशील रिंकू के लिए मांगेंगे जनता से समर्थन

MBD NEWS जालंधर:(सुमेश शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज 24 मई शाम 4 बजे पी.ए.पी. ग्राऊंड में होने वाली फतेह रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्राऊंड में एक 60 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 30 अति विशिष्ट लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके सामने लोगों के बैठने के लिए एक विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें 25000 कुर्सियां लगाई गई है। इसके अलावा उच्च क्वालिटी का साऊंड सिस्टम भी लगाया गया है। पंडाल में भाजपा के झंडे और नरेंद्र मोदी के कट आऊट भी लगाए गए हैं जोकि काफी आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं।

 

 

वीरवार शाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा हलके के इंचार्ज और प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक शीतल अंगुराल, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, सन्नी शर्मा, अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर सहित कई नेताओं ने रैली स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर के.डी. भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फतेह रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पंजाब के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनने के लिए काफी उत्सुक हैं। रैली में 50000 से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रैली में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियां में भी सक्रिय हो गई हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात टीमें 2 दिन पहले ही जालंधर पहुंच गई हैं। सुरक्षा की सारी कमान उनके हाथों में रहेगी। पंडाल तैयार होने के बाद बिना गहन जांच के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *