वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग संबंधी विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

 

वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग संबंधी विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

23 एवं 24 मई को विधानसभा स्तर पर होगी वोटिंग मशीनों की तैयारी: जिला चुनाव अधिकारी

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 21 मई : जालंधर लोकसभा चुनाव के दौरान 1 जून को मतदान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट्स को चालू करने संबंधी मंगलवार को जिला प्रशासकीय परिसर में विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण सेशन आयोजित किया गया।

जिला चुनाव अधिकारी- कम- डिप्टी कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट्स की कमीशनिंग विधानसभा स्तर पर की जानी है। जिस के लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वोटिंग मशीनों की तैयारी के दौरान कोई समस्या न हो।
उन्होंने बताया कि बूथ अनुसार बांट के लिए वोटिंग मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन की जा चुकी है, जिसके बाद 23 और 24 मई को विधानसभा स्तर पर उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वोटिंग मशीनों को चालू करने की प्रक्रिया की जाएगी।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए है।उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1951 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां जिले के 1654005 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, विधानसभा स्तरीय मास्टर,चुनाव कानूननों आदि भी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *