कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

 कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

 

फिल्म एक्टर और पॉपुलर टीवी होस्ट शेखर सुमन ने दोबारा अपनी राजनीतिक पारी बीजेपी के साथ शुरू की है. शेखर इससे पहले 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे थे. शेखर सुमन के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

मतदान के दिन कांग्रेस को झटका, शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

बीजेपी ज्वाइन करने हुए शेखर सुमन और राधिका खेड़ा
 

देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है. हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं.

बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया.

दस साल में आया बड़ा बदलाव- शेखर सुमन

शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है. पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है. शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *