Tag: कांग्रेस को लगा एक और  झटका

  • कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     

    फिल्म एक्टर और पॉपुलर टीवी होस्ट शेखर सुमन ने दोबारा अपनी राजनीतिक पारी बीजेपी के साथ शुरू की है. शेखर इससे पहले 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे थे. शेखर सुमन के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

    मतदान के दिन कांग्रेस को झटका, शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

    बीजेपी ज्वाइन करने हुए शेखर सुमन और राधिका खेड़ा
     

    देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है. हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं.

    बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया.

    दस साल में आया बड़ा बदलाव- शेखर सुमन

    शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है. पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है. शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई

  • कांग्रेस को लगा एक और  झटका, चाैधरी जगजीत के बेटे सुरिंदर चाैधरी आप ने भी थामा आप का झाड़ू…

    कांग्रेस को लगा एक और  झटका, चाैधरी जगजीत के बेटे सुरिंदर चाैधरी आप ने भी थामा आप का झाड़ू…

    जालंधर -जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले आज कांग्रेस को एक और झटका लगा। करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। सुरिंदर चाैधरी चाैधरी जगजीत के बेटे हैं और उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए ग्रामीण वोटबैंक के लिए बहुत बड़ा झटका है। उनके साथ कई और कांग्रेसियों ने आप ज्वाइन की है। आज सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू, वरिष्ठ नेता और पार्षद हरजिन्द्र लाडा, पार्षद लखबीर बाजवा का बेटा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन मेजर सिंह की पत्नी मेजर अमनदीप कौर, बबीता वर्मा, जालंधर सैंट्रल हल्के से राधिका पाठक, बब्बी चड्डा आदि ने आज आप ज्वाइन कर ली।