हिमाचल: कालका-शिमला फोरलेन पर टोल टैक्स बढ़ाया, बढ़े रेट तुरंत से लागू

 हिमाचल: कालका-शिमला फोरलेन पर टोल टैक्स बढ़ाया, बढ़े रेट तुरंत से लागू

 MBD NEWS: शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को जोड़ने वाले कालका-शिमला फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सनवारा टोल प्लाजा पर कॉमर्शियल व्हीकल के शुक्ल में इजाफा किया है। बढ़े हुए रेट रविवार रात 12 बजे से लागू हो गए हैं।

कॉमर्शियल व्हीकल के रेट में बढ़ोतरी की मार स्थानीय लोगों सहित शिमला, कुफरी, नारकंडा, किन्नौर इत्यादि पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और बाहरी राज्यों के ट्रांसपोर्टरों पर भी पड़ेगी। राहत की बात यह है कि कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। कॉमर्शियल वाहनों के शुल्क में 5 से 10 रुपए तक की वृद्धि की गई है।

इसका असर आने वाले सेब सीजन पर भी पड़ेगा। सेब सीजन में हर साल बाहरी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में वाहन प्रदेश आते हैं। टोल शुक्ल बढ़ने से सेब ढुलाई की दरों में भी इजाफा तय माना जा रहा है।

NHAI ने पास बनाना भी महंगा कर दिया है। सनवारा टोल प्लाजा के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को अब पास बनाने के लिए 340 रुपए देने होंगे। पहले यह राशि 310 रुपए थी। फास्टैग लगे वाहनों को सामान्य दर से भुगतान करना होगा, जबकि बिना फास्टैग वाहनों को दोगुना शुल्क देना होगा।

वहीं, राज्य सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने लग्जरी बसों में 10 फीसदी छूट खत्म करने का लिया है। इससे पर्यटकों के साथ साथ लग्जरी बसों में सफर करने वाले स्थानीय लोगों पर भी डबल मार पड़ेगी। HRTC ने पिछले तीन-चार महीने से लग्जरी बसों के किराए में छूट दे रखी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *