डबल मर्डर केस में बोला आरोपी ‘मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया’, बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

डबल मर्डर केस में बोला आरोपी ‘मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया’, बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

 

बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही. आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो खुद को निर्दोष बता रहा है. वहीं, दूसरी तरफ मृतक बच्चों के पिता ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई है. पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है.

'मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया...', बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

आरोपी जावेद का वीडियो आया सामने.

यूपी के बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या से इस समय पूरा देश दहला हुआ है. दोनों ही मासूमों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. हालंकि, पुलिस ने हत्यारोपी साजिद को तो एनकाउंटर में ही मार गिराया था. लेकिन उसका भाई और हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया था. देर रात उसने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया है. सरेंडर से पहले जावेद का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है.

वीडियो में जावेद ने कहा कि उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है. जो कुछ भी किया साजिद ने ही किया है. जावेद ने कहा, ”मैं पहले ही सरेंडर के लिए बदायूं जा रहा था. लेकिन वहां बहुत सारी पब्लिक थी. इस डर से मैं दिल्ली चला गया. फिर वहां से बरेली आया. यहां मैं सरेंडर करने ही आया हूं. मैं चाहता हूं कि मुझे पुलिस को सौंप दिया जाए.”

जावेद ने कहा, ”जिस घर में मर्डर हुआ, उनसे हमारे बहुत ही अच्छे ताल्लुकात हैं. मुझे नहीं पता कि साजिद ने ऐसा क्यों किया. मुझे खुद इस बारे में बाद में पता चला. मुझे मोबाइल पर मैसेज मिले कि साजिद ने कांड कर दिया है. जिसके बाद से मैं डर गया. अब आप लोगों के ऊपर है. चाहे तो मुझे मार दो या पुलिस के हवाले कर दो.”

सौजन्य:  tv9 भारतवर्ष

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *