केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से  मूसेवाला के नवजन्में भाई की IVF रिपोर्ट मांगी , माता चरण कौर के ट्रीटमेंट की भी मांगी जानकारी

 

केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी मूसेवाला के भाई की IVF रिपोर्ट

 

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के IVF के जरिए हुए बच्चे की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 58 साल की उम्र में माता चरण कौर के गर्भवती होने व ट्रीटमेंट की जानकारी पंजाब सरकार को देनी होगी।

बता दें कि आर्टिफिशियल रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Regulation) एक्ट 2021, धारा 21 G निर्धारित आयु सीमा (21 से 50 साल तक) की समीक्षा की आवश्यकता है: केरल एचसी बेंच ने केंद्र सरकार/बोर्डों को निर्णय लेने का निर्देश दिया।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्ट के जरिए बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही पंजाब सरकार उन्हें परेशान कर रही है। आपको बता दें कि दिवंगत गायक के निधन के दो साल बाद उनकी मां चरण कौर ने 17 मार्च को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। इसके साथ ही CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं। बलकौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से निवेदन करना चाहते हैं कि वह उन पर रहम करे। उनके बेटे का ट्रीटमेंट पूरा होने दिया जाए। मैं यहीं का रहने वाला हूं, कहीं भागने वाला नहीं हूं। आप जहां भी बुलाओगे मैं पेश हो जाऊंगा।

 

बलकौर सिंह ने कहा कि मैं यूटर्न लेने वालों में से नहीं हूं, जान दे सकता हूं लेकिन यूटर्न नहीं लेता। मैंने कानून नहीं तोड़ा। अगर मैंने किसी कानून का उल्लंघन किया है तो मुझे जेल में डाल दो। मैं पूर्व सैनिक हूं और हर जगह देश के कानून का सम्मान करता हूं। मैंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। यदि तुम्हें मेरी बात पर विश्वास नहीं है तो मेरे विरुद्ध मामला दर्ज कर दे। मुझे जेल में डाल दो और फिर मामले की जांच कर ले। वह अपने विश्वास के साथ कह रहे हैं कि ट्रीटमेंट पूरा होने पर वह सभी लीगल डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *