जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

 

तरनतारन  पंजाब में दो वारदातों में दो हत्याएं कर दी गईं। एक मृतक एनआरआई था। एनआरआई हरदेव सिंह अमृतसर में एक विवाह समारोह में आए थे। मृतक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चक अमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। मृतक नौजवान देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। वहीं एक अन्य वारदात मोहाली के सेक्टर 67 में घटित हुई। यहां सीपी माल के सामने अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। करीब 10 से 12 राऊंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। मृतक का नाम राजेश डोगरा उर्फ मोहन है जोकि जम्मू का रहने वालाथा।

सोमवार को सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने के बाद डोगरा ने सड़क के बीचोंबीच ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। डोगरा कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह पंजाब घूमने के लिए आया हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *