भारत को आज मिलेगी पहली RapidX ट्रेन की सुविधा; ‘वंदे भारत’ से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ेगी, महज 20 रुपये में कर सकेंगे सफर
नई दिल्ली : देश को आज पहली रैपिडएक्स ट्रेन मिलने वाली है।पीएम नरेंद्र मोदी आज 11.15 बजे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का आज उद्घाटन करेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर ट्रेन में यात्रा करते हुए भी नजर आएंगे। उनके साथ स्कूली बच्चे भी सफर करेंगे। रैपिडएक्स को ‘नमो भारत’ नाम दिया गया है। आम यात्री 21 अक्टूबर से यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, अभी ये ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक चलेगी।
first RapidX train: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में आने वाले लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने की सामान, झंडा बैनर आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ भी ले जाने दिया जाएगा। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पीएम मोदी की जनसभा में नारी शक्ति की झलक देखने को मिलेगी। जनसभा में 260 मीटर के दायरे में लोगों के बीच प्रधानमंत्री की ओपन जिप्सी के आगे महिलाएं चलेगीं।
बता दें कि इस ट्रेन की स्पीड वंदे भारत से भी ज्यादा है। साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए आपको 50 रुपये का किराया चुकाना होगा। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए आपको दोगुना किराया यानी 100 रुपए चुकाने होंगे। साहिबाबाद और गाजियाबाद से सफर के लिए आपको स्टैंटर्ड कोच में 30 रुपए और प्रीमियम केटेगरी कोच में 60 रुपए चुकाने होंगे। साहिबाबाद से गुलधार के लिए 30 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर सबसे कम किराए की बात करें तो एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए आपको सबसे कम किराया 20 रुपए तय किया गया है। इसी तरह से प्रिमियम क्लास में सफर करने के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का सबसे कम किराया 40 रुपए है।









Leave a Reply