आज पंजाब में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने पर हंगामे के आसार

आज पंजाब में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने पर हंगामे के आसार

 

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस विशेष विधानसभा सत्र की राज्यपाल से अनुमति न मिलने के चलते प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है और सत्र के दौरान हंगामे होने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दल SYL, राज्य के ऋण और कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की तैयारी में कुल मिलाकर विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार है।

आपको बता दें कि राज्यपाल ने इस विधानसभा सत्र के लिए अनुमति न देते हुए सत्र को अवैध बताया है। साथ कहा है कि सत्र के दौरान कोई भी विधायी कार्य गैर कानूनी होगा। राज्यपाल का कहना है कि CM मान को अब अनिश्चित रास्ते पर आगे जाने की जगह शीतकालीन या मानसून सत्र बुलाना चाहिए।

इससे पहले भी विधानसभा सत्र को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री मान के बीच विवाद हो चुका हैय़ 19 और 20 जून को बुलाए गए विधानसभा सत्र को लेकर ये विवाद खड़ा हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *