मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

 

 

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से विरोधी पार्टियों पर धावा बोला है। इस बार सीएम भगवंत मान ने मुख्य रूप से बादल परिवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस करने के लिए स्थान तय कर दिया है। आज यानी बुधवार को सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया है।

CM Mann attacked opposition parties: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा- माननीय सुनील जाखड़ जी, सुखबीर बादल जी, बाजवा जी, राजा डिंग जी.. आप घर से थोड़ी सी शर्म नाम की चीज़ लेकर चलते हैं या नहीं? चांदी की कस्सी के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़ें हैं। देवीलाल ने प्रकाश सिंह बादल की SYL का सर्वे करवाने के लिए अनुमति देने पर हरियाणा विधानसभा में प्रशंसा की थी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सुखबीर सिंहां गुड़गांव के ओबेरॉय होटल की फर्द लेकर आना.. बाकि रही पानी की बात तो वो आप फिक्र मत करो। छोटे होते मेरी ड्यूटी थी खाल पर थी ताकि खाल में कोई गड्ढा न पड़ जाए। ड्यूटी अब भी परमात्मा ने मेरी खाल पर ही लगाई, लेकिन इस बार खाल का नाम “सतलुज” है। एक नवंबर को अपने पूर्वजों की कुर्सी के लिए किए हुए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोग भी जान लें कि कुर्बानी देने की बात कह कर उनकी कितनी बार कुर्बानी ली गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *