जानें भारतीय वायुसेना को मिल रहे नए ट्विन सीटर लाइट वेट-ऑल वेदर मल्टी रोल एयरक्राफ्ट की ताकत
LCA Tejas Trainer Aircraft: इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. LCA लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट तेजस आज राष्ट्र को समर्पित हुआ है. पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हम एक के बाद एक सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं.
लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट
इसमें से 8 एयरक्राफ्ट इस वित्तिय वर्ष (2023-24) वायुसेना को सौंपे जाने हैं. बाकी बचे 10 ट्विन सीटर HAL 2026-27 तक IAF को सौंपेगा. बता दें कि एचएलए जब भारतीय वायुसेना को यह ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट सौंपा तो इस मौके पर डिफेंस राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन मौजूद थे.
ट्विन सीटर एयरक्राफ्ट की ताकत और खासियत
- LCA तेजस ट्विन सीटर लाइवेट एयरक्राफ्ट है.
- यह हर मौसम में अपनी भूमिका अदा कर सकता है. यह ऑल वेदर मल्टी रोल 4.5 जेनरेशन वाला एयरक्राफ्ट है.
- इस एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड मैक 1.6 है और यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है.
- इस ट्विन सीटर एयरक्राप्ट को 280 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.
- लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई, 8.2 मीटर और इसकी ऊंचाई 4.4 मीटर है.
- इसकी सबसे खास बात यह है कि यह चार पीढ़ी का सबसे सस्ता स्वदेशी एयरक्राफ्ट है.
- इस एलसीए ट्रेनर एयरक्राफ्ट को LT-2501 नाम दिया गया है. इसे LiFT (लीड-इन फाइटर ट्रेनर) के नाम से भी जाना जाता है.








Leave a Reply