ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

Breaking news: 2 friends brutally murdered in Ludhiana, dead bodies found in dirty drain

ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

 

उजाला केसरी न्यूज, लुधियानाः शहर के अधीन आते टिब्बा रोड पर उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब यहां दो युवकों के शवों को भामियां स्थित गंदे नाले से बरामद किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों को गंदे नाले में फेंका गया था। मृतक युवकों की पहचान न्यू गगन नगर निवासी गुलशन कुमार (23) और माया नगर के रहने वाले राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। जोकि किसी काम के लिए रात करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवक दोस्त थे और दोनों एक्टिवा पर चक्कर लगाने के लिए गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दो दिन परिवार उनकी तालाश करता रहा, लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद युवकों की एक्टिवा टिब्बा इलाके से पुलिस को बरामद हुई। जबकि एक मोबाइल वर्धमान कॉलोनी नजदीक से मिला है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है परन्तु अभी तक इसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इस संबंध में जल्द पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू प्रैस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *