Now those who come wearing torn jeans and short clothes will not get entry in this famous temple of Jalandhar
अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री
जालंधरः माईं हीरां गेट स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर कमेटी ने कटी फटी जींस, कैपरी व स्कर्ट सहित वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी द्वारा किए गए फैसले में ऐसी ड्रेसें पहनकर मंदिर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू किया गया था।
इस संबंधी जानकारी देते मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि भक्तों को अब मंदिर में केवल मर्यादित कपड़े पहनकर ही आना होगा। मंदिर की मर्यादा बनाए रखने तथा सदस्यों की सहमति से ही उक्त फैसला प्रबंधक कमेटी ने लिया है। बता दें कि श्री हरिमंदिर साहिब में पहले से ही माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू है।
जिक्रयोग्य है कि हिंदू मंदिरों में ड्रेस कोड की प्रथा श्री काली माता मंदिर से ही चली है। पटियाला के श्री काली माता मंदिर में प्रबंधकों ने सबसे पहले मंदिर के बाहर बोर्ड लगाकर ड्रेस कोड लागू किया था। इसके बाद जालंधर के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी ने ड्रेस कोड मंदिर परिसर में लागू किया। मंदिर के गेट पर बाकायदा फ्लैक्स लगाए थे।








Leave a Reply