लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

You are currently viewing लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

Terror of robbers in Ludhiana, a young man returning from work was injured and looted with sharp weapons, escaped by throwing in a drain

लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

  • लुधियानाः महानगर में दिन प्रति दिन बढ़ रहे क्राइम और हो रही लूटपाट की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वहीं शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे युवक से अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल तथा नकदी छीन कर लिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और फिर गंदे नाले में फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायल की पहचान सुमित निवासी कश्मीर नगर के रूप में हुई है।

मामले संबंधी जानकारी देते राहगीरों ने बताया कि बदमाशों ने उक्त युवक के सिर पर दात से कई वार किए और वह उसे बेसुध हालत में कुंदनपुरी गंदे नाले की पुली पर फेंक कर भाग गए। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सुमित के सिर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान हैं। खून काफी बह चुका था और उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे हैं।

पुलिस को दिए बयान में सुमित ने बताया कि वह कश्मीर नगर में अकेला ही रहता है और चंद्र नगर में एक कंप्यूटर कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करता है। देर रात छुट्‌टी होने के बाद जब वह घर जा रहा था तो अचानक गंदे नाले की पुली के पास उसे बाइक सवार दो नशेड़ी युवकों ने घेर लिया। उन लोगों ने उससे नकदी और मोबाइल मांगा। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने सड़क पर ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों निकाले और वार करना शुरू कर दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *