लुधियाना में हुई बड़ी लूटः आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर लूटे कारोबारी से 1.25 लाख की नकदी
लुधियानाः महानगर में लगातार अपराधों की सिलसिला जारी है और आए दिन लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं से जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को उसवक्त सामने आया, जब लुटेरों ने शुक्रवार देर रात घर लौट रहे एक कारोबारी से उसके घर के पास ही उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कारोबारी से 1.25 लाख की नगदी, एक लैपटाप लूट लिया गया। जाते-जाते लुटेरों ने कारोबारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला करदिया जिससे उसको करीब तीन टांके भी लगे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पीड़ित कारोबारी की पहचान रोबिन निवासी शेरपुर के रूप में हुई है।
घटना संबंधी जानकारी देते इलेक्ट्रोनिक शोरूम के मालिक रोबिन ने बताया कि उसका शेरपुर के पास इलेक्ट्रोनिक का कारोबार है। हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात अपने घर के बाहर पहुंचा जैसे ही वह गाड़ी से उतरने लगा तो 2 बाइक सवार उसके पास आए। दोनों ने पता पूछने के बहाने बात शुरू की और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी लेकिन पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा। फिर लुटेरों ने उसके सिर और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। लुटेरे उससे 1.25 लाख की नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, घायल को उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर 3 टांके लगे है।








Leave a Reply