After 30 years, justice was given to the victims in the fake encounter case, the big decision of the CBI court, the accused were sentenced to life imprisonment ..
30 साल बाद मिला फर्जी मुठभेड़ मामले में पीड़ितों को इंसाफ, सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा..
मोहाली : 30 साल से इंसाफ की जंग लड़ रहे फर्जी मुठभे़ड़ में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को सोमवार को उस वक्त इंसाफ मिला, जब सीबीआई की कोर्ट ने 30 साल पहले हुए फर्जी मुठभेड़ मामले में अहम फैसला सुनाते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सूनाई है। सोमवार को सीबीआईकोर्ट ने दोनों पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा दी।
बता दें कि सीबीआई कोर्ट मोहाली ने 1993 के एक और एनकाउंटर केस को फर्जी करार दिया था। इस मामले में अदालत ने दो पूर्व पुलिस अधिकारियों शमशेर सिंह और जगतार सिंह को दोषी करार दिया था। जिसमें उबोके निवासी हरबंस सिंह और एक अज्ञात आतंकवादी पुलिस की गोलीबारी में मारा गया था।








Leave a Reply