ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत, 2 हिस्सों में कटा शरीर

 

जालंधर ;  जालंधर में जिंदा रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए जालंधर जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार कर देगी।

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। शरीर का ऊपर वाली हिस्सा ट्रैक पर पड़ा था और दूसरा हिस्सा ट्रैक से बाहर। हालांकि मृतक का मुंह साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने दोनों हिस्सों को इकट्ठा कर तुरंत उसे अस्पताल भेज दिया था।

यह हादसा जालंधर-फिरोजपुर रेलमार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। ना ही मृतक के पास से कोई आधार कार्ड और अन्य सामान मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार, नागरा, जिंदा फाटक, राम नगर और मकसूदा के आसपास काफी स्लम एरिया है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं, सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *