11000 volts वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया , 4 लोगों की मौत और 9 की हालत गंभीर

11000 volts वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया , 4 लोगों की मौत और 9 की हालत गंभीर

 

 

बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो में मुहर्रम का जुलूस मातम में बदल गया। खेतको में ताजिया 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल है। जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया। हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *