हाय गर्मी; अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री के पार! पंजाब-हरियाणा में गर्मी ने दिखाने शुरू तीखे तेवर, लू का अलर्ट..

हाय गर्मी; अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री के पार! पंजाब-हरियाणा में गर्मी ने दिखाने शुरू तीखे तेवर, लू का अलर्ट..

 

नई दिल्ली : हरियाणा और पंजाब में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। दोनों राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में 39.6 डिग्र्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 16 और 17 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 0.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। समराला में 39.5, अमृतसर में 37.6, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.3, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। मुक्तसर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, हरियाणा में गुरुवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हालत यही रहे तो अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार तक जा सकता है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है कि 15 अप्रैल से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिससे 16 और 17 अप्रैल को हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *