हादसा : यात्रियों से भरा ट्रक नदी में गिरने से 60 लोगों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

 हादसा : यात्रियों से भरा ट्रक नदी में गिरने से 60 लोगों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

अदीस अबाबा  : अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में 60 लोगों की जान गई है। दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानक और खस्ताहाल वाहन यहां सुरक्षित यातायात के मार्ग पर सबसे बड़े बाधक हैं। करीब छह साल पहले 2018 में भी इथियोपिया में एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में छात्रों से भरी एक बस खड्डे में जा गिरी थी, जिसमें 38 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *