हरियाणा के भिवानी में गिरा पहाड़, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

हरियाणा के भिवानी में गिरा पहाड़, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

A mountain fell in Bhiwani, Haryana, many people feared trapped under the rubble, relief and rescue work continues

हरियाणा के भिवानी में गिरा पहाड़, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

 

हरियाणाः यहां एक तरफ लोग नव बर्ष की खुशियां मना रहे हैं वहीं हरियाणा के भिवानी जिले में कई लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह खनन के दौरान पहाड़ दरकने से मलबे में कई लोग दब गए। घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल तीन मजदूरों के शव बाहर निकाले गए हैं। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए हैं।

एनजीटी की रोक के कारण तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे करीब 20 से ज्यादा लोग नीचे दब गए। साथ ही मौके पर मौजूद ढुलाई के लिए खड़े वाहन और खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी दब गईं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। तीन लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं। पहाड़ दरकने के बाद गिरे पत्थरों को हटाकर लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण उन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पत्थरों को काटकर हटाने का प्रयास प्रशासन द्दारा शुरू किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *