हत्या-फिरौती समेत कई मामलों में वांछित आतंकी लंडा के पांच साथी गिरफ्तार- पाकिस्तान से मंगवाए थे हथियार

 हत्या-फिरौती समेत कई मामलों में वांछित आतंकी लंडा के पांच साथी गिरफ्तार- पाकिस्तान से मंगवाए थे हथियार

 

जालंधर : पंजाब के जालंधर जिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी लखबीर लंडा के पांच साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिन के ऑपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। पंजाब सभी विभिन्न राज्यों में आरोपी नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातें कर चुके थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *