स्कूल में फूड प्वाइजनिंग का एक और मामला आया सामने, 31 छात्र हुए बीमार
हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना में सरकारी स्कूलों में फूड पॉइजनिंग के एक और मामले में, कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के एक अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल के 31 छात्र बीमार हो गए। कागजनगर कस्बे में लड़कों के आवासीय विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को रात के खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की।
पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रभावित छात्रों को अपने-अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) प्रभाकर रेड्डी ने कहा कि, छात्रों की हालत स्थिर है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि पकाने से पहले चावल नहीं धोया गया।
रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारियों की कमी के कारण रसोइयों द्वारा खाना पकाने से पहले अनाज और चावल धोने से परहेज करने के बाद यह दुखद घटना हुई। आगे की जांच चल रही है।
भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत
छात्रों ने बताया कि, उन्हें परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
राज्य में सरकार द्वारा संचालित आवासीय शिक्षण संस्थानों में फूड प्वाइजनिंग की यह पहली घटना नहीं है।
एक एनजीओ द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 2022 के दौरान सरकारी स्कूल में 1,100 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग का सामना करना पड़ा।








Leave a Reply