सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

Today, 125th birth anniversary of Subhash Chandra Bose, hologram statue of Subhas Chandra Bose will be installed at India Gate, PM Modi will unveil

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बाद में इस होलोग्राम प्रतिमा की जगह ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था, ‘ऐसे समय में जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे आपसे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगी। प्रधानमंत्री ने लिखा था, जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने लिखा, ‘सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता हूं, प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *