सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से किया हमला कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

 सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से किया हमला कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई : दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे ये घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आरोपी की फैमिली उसको छोड़ कर चली गई थी। आरोपी को लगता था कि पड़ोसियों को वजह से यह सब हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी गुस्से में हमलावर ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। जिस इमारत में ये वारदात हुई, पुलिस ने उस पूरी मंजिल को सील कर कर दिया है। ये घटना ग्रांट रोड पर पार्वती मेंशन में हुई। बताया गया कि मानसिक रूप से परेशान शख्स ने शुक्रवार को अपने पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को गिरगाम के एक निजी अस्पताल और नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जयेंद्र और नीला मिस्त्री और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा था।

हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को बिल्डिंग के एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। लेकिन जब उन्होंने दरवाजा तोड़ने और उसे मारने की धमकी दी, तो वह बाहर आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि वह मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था, लेकिन उसका कोई इलाज नहीं चल रहा था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *