सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले गैंगस्टर जगरूप सिह रूपा का देर रात हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी पलों में भी नसीब नहीं हुआ घर
अमृतसरः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी अमृतसर के गांव भकना में हुए एनकाऊंटर में मारे गए जगरूप सिंह रूपा का पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सीधा गांव लाया गया। और देर रात 2 बजे के करीब रूपा का अंतिम संस्कार तरनतारन में पट्टी स्थित उसके पैतृक गांव जोड़ा में किया गया, जहां लोग और रिश्तेदार मौजूद थे। वहीं मां-बाप की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे। उधर, गांव निवासी ने कहा कि जगरूप 5 साल से घर नहीं आया था। जितना दुख हमें सिद्धू मूसेवाला का हुआ वैसे ही हमारे लड़के का भी हुआ।
बता दें कि मैजिस्ट्रेट व एसडीएम अजनाला मनप्रीत सिंह की देख-रेख व फोरैंसिक के सीनियर डॉ. जेपी सिंह की अध्यक्षता में 3 डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शूटरों का पोस्टमार्टम किया। पैनल में डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. जसपिंदर सिंह व डॉ. जैस्मीन कौर शामिल थीं। करीब साढ़े 5 घंटे तक चले दोनों शूटरों के पोस्टमार्टम में जहां मौत के कारणों को देखा गया वहीं गोलियां लगने से डैमेज हुए शरीर के हर अंग की जांच के बाद उसके डॉक्यूमैंट तैयार किए गए। दोनों शूटरों के पोस्टमार्टम से पहले उनकी सीटी स्कैन करवाई गई थी। सीटी स्कैन करवाने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया जिसे देर रात पूरा किया गया।
गौरतलब है कि जगरूप सिंह रूपा नशे का आदी था। वह नशे की पूर्ति के लिए घरवालों से पैसे मांगता था। पैसे न मिलने पर वह घर का सामान बेच देता था। अगर फिर भी कुछ न बने तो माता-पिता के साथ मारपीट करने में भी संकोच नहीं करता था। इसके चलते कई साल पहले ही उसे परिवार ने बेदखल कर दिया था। इसके बाद से वह कई-कई महीनों घर से दूर रहने लगा था। और 5 साल से घर नहीं आया था।








Leave a Reply