सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, नया गीत वार हुआ रिलीज, गाने में हरि सिंह नलवा की बहादुरी का किया जिक्र
चंडीगढ़: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके तहत सिद्धू मूसेवाला के नये गाने को रिलीज कर दिया गया है। वहीं इस गाने का नाम वार रखा गया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू के इस नये गाने में वीर योद्धा हरि सिंह नलवा की बहादुरी का जिक्र किया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे आयोजित एक कार्यक्रम केदौरान इस गाने को रिलीज किया गया है।
बता दें कि फैंस सिद्धूब मूसेवाला के इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गीत के रिलीज होने से पहले ही करीब दस हजार लोग पहले से ही उनके यूट्यूब चैनल पर वेटिंग कर रहे थे। गीत की बात करें तो इस का टाइटल ‘वार’ रखा गया है। इस गीत में वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा की बहादुरी का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि इस गीत में जिन वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा सरदार का जिक्र किया गया है वह महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। उन्होंने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया था और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई थी।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका दूसरा गीत है। इससे पहले उनका गीत एसवाईएल रिलीज किया गया था। जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने कुछ माह पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी है।








Leave a Reply