सिद्धू मूसेवाला का एसवाईएल विवाद पर गाया एक ओर गाना आज होगा रिलीज, फैंस की बढ़ी धड़कनें
पानीपतः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों की धड़कन तेज करते हैं। ऐसा ही मूसेवाला का एक और गाना एसवाईएल विवाद पर आज शाम 6 बजे रिलीज होगा। सिद्धू के वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर बीती रात एक पोस्ट डाली गई। जिसे पढ़कर उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने कई अहम मुद्दों को उठाया है। गाने में क्या खास विशेषताएं हैं, यह रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के गांव मानसा में दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत के बाद परिवार द्वारा आत्मा की शांति के लिए अरदास रखवाई गई, जिसमें आए लोगों के साथ पिता ने अपने दिल की अनेक बातें कीं। पिता ने कहा था कि वे वादा करते हैं कि अगले 5-7 साल और अपने बेटे को गानों के माध्यम से आप सभी के बीच जिंदा रखेंगे। उन्होंने बताया था कि सिद्धू के कई गाने रिलीज होने की स्टेज पर हैं। कई गाने सिद्धू लिख चुका था। जो गाने पाइपलाइन में होंगे, सभी रिलीज करेंगे। ओह कलम नी रुकनी, नित नवा हुन गाना आऊं… जे ना तल्ले तान फिर मुड़ बलविंदर जटाना आऊं। फेर पुत्त बेगाने जेहरा च देखा ला हू दिंदे… ओन्हा चेर पानी शडो, टूपका नी देहंदे।
जिक्रयोग्य है कि इससे पहले सिद्धू का एक और गाना काफी फेमस हुआ था, जिसके रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। वह गाना था, ”ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये”…यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था।








Leave a Reply