सिख प्रतिनिधिनमंडल ने पीएम मोदी को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित, पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुद्वारा बंग्ला साहिब ने ‘अखंड पाठ’ किया गया था आयोजित

सिख प्रतिनिधिनमंडल ने पीएम मोदी को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित, पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुद्वारा बंग्ला साहिब ने ‘अखंड पाठ’ किया गया था आयोजित

 

गुरुद्वारा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पीएम मोदी के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर खुशी व्यक्त की और उनकी शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनकी भलाई के लिए प्रार्थना की

सिख प्रतिनिधिनमंडल ने पीएम मोदी को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित, गुरुद्वारे का प्रसाद और आशीर्वाद भी दिया

 

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुद्वारा बंग्ला साहिब ने ‘अखंड पाठ’ आयोजित किया था। बंग्ला साहिब गुरुद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर आज उनसे मुलाकात की। सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को पगड़ी बांधकर और सिरोपा (Siropa) भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक ‘अरदास’ (प्रार्थना) भी की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने सिख समुदाय के कल्याण के लिए लगातार काम करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के गुरुद्वारा बाला साहिब ने ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया, जो 15 सितंबर को शुरू हुआ और 17 सितंबर को समाप्त हुआ।

धिकारियों ने कहा कि यह ‘अखंड पाठ’, जिसमें हजारों सिख भक्तों ने भाग लिया था। यह खास तौर पर अलग तरह की पहली पहल थी, जिसमें एक गुरुद्वारे ने देश के प्रधानमंत्री के लिए ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया हो। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर गुरुद्वारा की ओर से लंगर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *