श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

You are currently viewing श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Agnyapal Chadha, head of Shri Siddha Baba Sodhal Temple, passed away, was ill for a long time

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें लीवर कैंसर बताया था। उनके निधन पर शहर की राजनीतिक व गणमान्यों हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम आज साढ़े चार बजे मॉडल टाउन शमशान घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा पीपीआर मॉल के नजदीक उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित घर से निकलेगी। इसके बाद सीधे मॉडल टाउन शमशान घाट पर पहुंचेगी।

बता दें कि सोढल मंदिर सुधार सभा के आज्ञापाल चड्ढा 32 बार प्रधान चुने गए। उन्होंने मंदिर सुधार सभा के प्रधान पद पर करीब 65 साल लगातार एकछत्र राज किया। 78 साल के आज्ञापाल चड्ढा का जालंधर शहर के साथ-साथ वेदांता अस्पताल में भी लीवर कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह सात बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

जानकारी अनुसार, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा सिर्फ मंदिर कमेटी के प्रधान ही नहीं रहे बल्कि एक कुशल शिक्षक भी रहे हैं। एक कुशल शिक्षक के गुण उनमें होने के नाते ही उन्होंने मंदिर परिसर में कई अमूल-चूल सुधार करवाए। जालंधर शहर के सबसे बड़े श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर मेले के दौरान सेवा निभाने वालों को सम्मानित करना नहीं भूलते थे। वह हर बार मंच लगाकर निस्स्वार्थ सेवा करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *