शिवरात्रि पर गड़बड़ी की आशंका के चलते पंजाब के मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा… पढ़ें पूरी खबर

शिवरात्रि पर गड़बड़ी की आशंका के चलते पंजाब के मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा… पढ़ें पूरी खबर

 

लुधियानाः महाशिवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर ग़ड़बड़ी की आशंका के चलते कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों को महाशिवरात्रि के मौके पर पाकिस्तानी आईएसआई द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने के इनपुट के बाद यह कदम उठाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू खुद इस पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर निर्देश भी दिए हैं और इसके साथ कुछ सुझाव भी मांगे गए हैं। शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के साथ पुलिस फोर्स चलेगी। कुछ पुलिस मुलाजिम सादी वर्दी में श्रद्धालु बनकर साथ चलेंगे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे, जबकि खोजी कुत्तों की टीम और खुफिया विभाग के मुलाजिम भी साथ चलेंगे। इसके अलावा जिन बड़े मंदिरों में समारोह होने है वहां कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।

जिक्रोयग्य है कि महानगर में स्थित प्राचीन संगलां वाला शिवाला 500 साल पुराना मंदिर है। यहां श्रद्धालुओं की काफी आस्था है। यहां रात से ही श्रद्धालु आने शुरू हो जाते हैं। इसे लेकर पुलिस ने प्लानिंग बनाई है कि मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई जाएगी और हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखने के लिए मंदिर की तरफ से जो सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, उनके कंट्रोल रूम में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा बाजवा नगर प्राचीन मंदिर, गऊघाट श्मशानघाट के पास मंदिर, दुर्गा माता मंदिर के साथ-साथ कई प्राचीन मंदिर हैं जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *